हर मुस्कराहट में खुशी शामिल नही होती ,
हर आंसू में गम शरीक नही होता,
जिंदगी जीने वाले मुसाफिर
इक दिन सफ़र ख़त्म हो जाता है
पर क्या मंजिल आने से
रास्ता ख़त्म हो जाता है..?
जीवन के तमाम मुश्किलों को हल करने का एक छोटा सा प्रयास , अपने अनुभवों के साथ , प्रेम , जीवन , नौकरी और जीवन के विडंबनाओं के साथ सामंजस्य
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2009
शुक्रवार, 3 जुलाई 2009
मोहब्बत
ये कायनात , ये दर्द और ये दवाईयां ,
सब्र ,अश्क और जुदाईयां ,
इश्क के और भी तोहफे है दोस्तों .....
महबूब मिले न मिले पर मिल जाती है,
रुसवाईयां......
"गैर " इश्क गुनाह है अगर जिंदगी से
तो कर मौत से जो देगी तुम्हें ....
पुर सुकून विदाइयां .......
सब्र ,अश्क और जुदाईयां ,
इश्क के और भी तोहफे है दोस्तों .....
महबूब मिले न मिले पर मिल जाती है,
रुसवाईयां......
"गैर " इश्क गुनाह है अगर जिंदगी से
तो कर मौत से जो देगी तुम्हें ....
पुर सुकून विदाइयां .......
शुक्रवार, 26 जून 2009
एहसास
दिल से प्यार का एहसास मिट गया , जिंदगी जीने का जज्बात मिट गया
दामन कभी भरा होता था खुशियों से , आज आंसुओ में सारा संसार सिमट गया...
दामन कभी भरा होता था खुशियों से , आज आंसुओ में सारा संसार सिमट गया...
गुरुवार, 25 जून 2009
रिश्ते
हर रिश्ते की अपनी परिभाषा होती है ,
उससे जुड़ी आशा निराशा होती है,
रिश्ते - रिश्ते की क़द्र करते है तो
जिंदगी भी एक अभिलाषा लगती है ।
अगर ना करे तो ,
जिंदगी तमाशा लगती है ......
उससे जुड़ी आशा निराशा होती है,
रिश्ते - रिश्ते की क़द्र करते है तो
जिंदगी भी एक अभिलाषा लगती है ।
अगर ना करे तो ,
जिंदगी तमाशा लगती है ......
बुधवार, 24 जून 2009
दुआ
ख्वाबो के राही को हकीक़त में ज़मी नही मिलती
बिस्तर तो मिल जाता है पर नीद नही मिलती
यकीनन जाना है सबको एक दिन जहाँ से
पर लोगो को अब खुदा के वास्ते दो घड़ी नही मिलती
आरजू और इश्क का फ़साना बना ऐसा मेरे मौला
की अब मांगे से भी मौत की तामिल नही मिलती
बिस्तर तो मिल जाता है पर नीद नही मिलती
यकीनन जाना है सबको एक दिन जहाँ से
पर लोगो को अब खुदा के वास्ते दो घड़ी नही मिलती
आरजू और इश्क का फ़साना बना ऐसा मेरे मौला
की अब मांगे से भी मौत की तामिल नही मिलती
मंगलवार, 23 जून 2009
आज का विचार
एक वक्त में विश्व के अलग - अलग भागो में विपरीत परिस्थितियों में एक नए क्रांति का उद्भव हो रहा होता है जिसका एक दुसरे से कोई सम्बन्ध नही होता लेकिन दोनों एक दुसरे के परिणाम को प्रभावित जरुर करते है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)